जोधपुर : बिगड़ी युवक की नीयत, दरिंदे ने तीन साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

By: Ankur Tue, 19 Jan 2021 11:21:15

जोधपुर : बिगड़ी युवक की नीयत, दरिंदे ने तीन साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक ही मकान में किराए पर रहने वाले दरिंदे युवक ने सोमवार सुबह तीन साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना के समय मासूम की मां पड़ोस में गई हुई थी। सूचना मिलने के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बिहार का रहने वाला बताया जाता है। जबकि पीडि़त परिवार उड़ीसा का है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ के साथ उसका मेडिकल करवाया है।

एसीपी पश्चिम नूर मोहम्म्मद ने बताया कि बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मकान में यह घटना हुई है। आरोपी व पीडि़त दोनों एक ही मकान में रहते है और कमरे आसपास खुले-खुले से है। सुबह साढ़े 11 बजे के आस पास बच्ची का पिता काम पर गया हुआ था और मां घर पर ही थी। वह संभवत: पास में कहीं गई हुई थी। इस बीच बिहार के एक युवक ने बच्ची को प्रलोभन देकर उससे दुष्कर्म किया।

पड़ोस से लौटने पर मां को पता चला तो वह चौंक उठी। उसने अपने पति को तुरंत फोन कर बुलाया और पुलिस को सूचना दी। इस पर बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी आदि वहां पहुंचे। घटना स्थल पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया गया कि वह रात में ड्यूटी करता है और दिन में के कमरे में ही आराम कर रहा था। तब बच्ची पर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। अब तक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अविवाहित है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची और आरोपी दोनों का पुलिस ने मेडिकल कराया है।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : अब कोरोना टेस्ट कराना हुआ सस्ता, प्राइवेट लैब में लगेंगे सिर्फ 500 रुपए

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com